देश के पांच राज्यों में चुनावी बिगुल

 

आज दिनांक 4 जनवरी 2017 को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निम्नलिखित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है गया है-

  1. उत्तर प्रदेश
  2. उत्तराखंड
  3. पंजाब
  4. मणिपुर
  5. गोवा

इस घोषणा के साथ ही राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है,

उत्तर प्रदेश में चुनाव सात चरणों में, मणिपुर में दो चरणों में और बाकी के राज्य उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में केवल एक चरण में ही चुनाव होंगे। सभी राज्यों में परिणामों की घोषणा 11 मार्च 2017 को होगी।

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में किये जाने वाले खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है, जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा 28 लाख खर्च कर सकते हैं. साथ ही गोवा और मणिपुर में ज्यादा से ज्यादा 20 लाख खर्च कर सकते हैं.

इन चुनावों में चुनाव आयोग ने कुछ अहम नए बदलाव भी किये हैं जो निम्नलिखित हैं,

  • कई राज्यों में ईवीएम पर नाम के साथ उम्मीदवार का फोटो भी दिखेगा।
  • कुछ जगहों पर महिलाओं के लिए अलग पोलिंग बूथ होंगे।
  • पांचों राज्यों में प्रत्येक सीट पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल होगा।
  • रंगीन वोटर गाइड सभी परिवारों को पर्ची के साथ दिए जाएँगे।
  • कुल एक लाख 85 हजार बूथ बनाए गए हैं।
  • सभी वोटरों को फोटो वोटर स्लिप दिए जाएंगे।
  • पांच राज्यों में कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे. पांच राज्यों में कुल 133 सीटें आरक्षित हैं।

तालिका 1.1: राज्यों में कुल विधानसभा सीटें

क्रम संख्या राज्य कुल सीटें
1 उत्तर प्रदेश 403
2 उत्तराखंड 70
3 पंजाब 117
4 मणिपुर 60
5 गोवा 40
कुल विधानसभा सीटें 690

 

तालिका 1.2: राज्यों में चुनावी चरण

क्रम संख्या राज्य चुनावी चरण
1 उत्तर प्रदेश 7
2 उत्तराखंड 1
3 पंजाब 1
4 मणिपुर 2
5 गोवा 1

 

तालिका 1.3: राज्यों के नतीजे

क्रम संख्या राज्य चुनावी नतीजे
1 उत्तर प्रदेश 11 मार्च
2 उत्तराखंड 11 मार्च
3 पंजाब 11 मार्च
4 मणिपुर 11 मार्च
5 गोवा 11 मार्च

 

 

 

 

 

 

 

तालिका 1.4: राज्यों में विधानसभा कार्यकाल

क्रम संख्या राज्य कार्यकाल से कार्यकाल तक
1 उत्तर प्रदेश 28 मई 2012 को शुरू 27 मई 2017 को खत्म
2 उत्तराखंड 27 मार्च 2012 को शुरू 26 मार्च 2017 को खत्म
3 पंजाब 19 मार्च 2012 को शुरू 18 मार्च 2017 को खत्म
4 मणिपुर 19 मार्च 2012 को शुरू 18 मार्च 2017 को खत्म
5 गोवा 19 मार्च 2012 को शुरू 18 मार्च 2017 को खत्म

 

 

तालिका 1.5: उत्तर प्रदेश 2012 विधानसभा चुनाव पार्टी अनुसार सीटों का विभाजन

    पार्टी का नाम कुल सीटें
समाजवादी पार्टी (SP) 224
बहुजन समाज पार्टी (BSP) 80
भारतीय जनता पार्टी (BJP) 47
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 28
इत्तेहाद-इ-मीलैत कॉउंसिल (IEMC) 1
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) 1
पीस पार्टी (PP) 4
कौमी एकता दल (QED) 2
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) 9
अपना दल (AD) 1
निर्दलीय(Independent) 6
कुल (TOTAL) 403

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश में सातों चुनावी चरणों की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित दी गयी है।

तालिका 1.5.1: उत्तर प्रदेश चुनावी चरण

चरण तारीख जिले विधानसभा सीटें
पहला चरण 11 फरवरी 15 73
दूसरा चरण 15 फरवरी 11 67
तीसरा चरण 19 फरवरी 12 69
चौथा चरण 23 फरवरी 12 53
पांचवा चरण 27 फरवरी 11 52
छठा चरण 4 मार्च 7 49
सातवां चरण 8 मार्च 7 40

 

  1. पहला चरण :पहले चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 17 जनवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख :  24 जनवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 25 जनवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 27 जनवरी
  1. दूसरा चरण : दूसरे चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (सहारनपुर, बिजनोर, मोरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खेरी, शाहजहांपुर और बदायूं)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 20 जनवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 27 जनवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 28 जनवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 30 जनवरी
  1. तीसरा चरण : तीसरे चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (फर्रूखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, ईटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 24 जनवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 31 जनवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 2 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 4 फरवरी
  1. चौथा चरण : चौथे चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हामिरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और राय बरेली)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 30 जनवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 6 फरवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 7 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 9 फरवरी
  1. पांचवा चरण :पांचवे चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 2 फरवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 9 फरवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 11 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 13 फरवरी
  1. छठाचरण : छठे चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 8 फरवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 15 फरवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 16 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 18 फरवरी
  1. सातवांचरण : सातवे और अंतिम चरण में निम्नलिखित जिले हैं। (गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर)
  • नोटिफिकेशन जारी होगा : 11 फरवरी
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 18 फरवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच : 20 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 22 फरवरी

तालिका 1.6: उत्तराखंड 2012 विधानसभा चुनाव पार्टी अनुसार सीटों का विभाजन

    पार्टी का नाम कुल सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP) 31
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 32
बहुजन समाज पार्टी (BSP) 3
उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) 1
निर्दलीय(Independent) 3
कुल (TOTAL) 70

चुनाव आयोग के अनुसार उत्तराखंड राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव 15 फरवरी को कराए जाएंगे. 27 जनवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है. 11 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी.

 

तालिका 1.7: पंजाब 2012 विधानसभा चुनाव पार्टी अनुसार सीटों का विभाजन

    पार्टी का नाम कुल सीटें
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 46
भारतीय जनता पार्टी (BJP) 12
शिरोमणि अकाली दल (SAD) 56
निर्दलीय(Independent) 3
कुल (TOTAL) 117

 

चुनाव आयोग के अनुसार पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. 11 जनवरी से नॉमिनेशन शुरू होगा. 11 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

 

तालिका 1.8: मणिपुर 2012 विधानसभा चुनाव पार्टी अनुसार सीटों का विभाजन

    पार्टी का नाम कुल सीटें
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 42
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) 1
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) 7
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) 1
मणिपुर राज्य कांग्रेस पार्टी (MSCP) 5
नागा पीपुल्स फ्रंट 4
कुल (TOTAL) 60

 

मणिपुर में दो चुनावी चरणों की जानकारी निम्नलिखित दी गयी है।

तालिका 1.8.1: मणिपुर चुनावी चरण

चरण तारीख विधानसभा सीटें
पहला चरण 4 मार्च 38
दूसरा चरण 8 मार्च 22

चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार. मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण की 38 सीटों पर 4 मार्च को और दूसरे चरण में 22 सीटों पर 8 मार्च को वोटिंग होगी. 11 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तालिका 1.9: गोवा 2012 विधानसभा चुनाव पार्टी अनुसार सीटों का विभाजन

    पार्टी का नाम कुल सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP) 21
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 9
गोवा विकास पार्टी (GVP) 2
महाराष्ट्रवादी गोमांतक (MAG) 3
निर्दलीय(Independent) 5
कुल (TOTAL) 40

 

गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में होंगे. 11 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here