बजट पेश, आयकर छूट की सीमा में मामूली वृद्धि

images[26]वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने संसद में बजट पेश करते हुए आयकर में छूट की सीमा बढ़ाकर डेढ़ लाख से बढ़ाकर एक लाख 60 हज़ार कर दी गई है। साथ ही महिलाओं के लिए आयकर में छूट की सीमा एक लाख 80 हज़ार से बढ़ाकर एक लाख 90 हज़ार कर दी गई है। सरकार की नौ फ़ीसदी विकास दर हासिल करना उनकी प्राथमिकता पर जोर दिया है।

बजट में फ़्रिंज बेनिफ़िट टैक्स को भी हटा दिया गया है। कंपनियां जो राशि अपने कर्मचारियों की सुविधाओं पर व्यय करती हैं, उस पर भी कर लगाया जाता था, जिसे फ़्रिंज बेनिफिट टैक्स कहा जाता है। अब यह टैक्स ख़त्म कर दिया गया है।

मुखर्जी ने बजट पेश करते हुए कहा है कि नौ फ़ीसदी विकास दर हासिल करना उनकी प्राथमिकता है। वर्ष 2008-09 में आर्थिक विकास दर 6.7 फ़ीसदी रही। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मातृ संस्था पंजाब विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here