तितली

butterfly
इस तितली के पंख सुनहरे पीले हैं|
उस तितली के पंख हरे और नीले हैं|

किसी ओस के घर में रहकर आई है|
इस कारण से अंग अभी तक गीले हैं|

उस बगिया में दौड़ दौड़ कर जाती है|
क्योंकि पुष्प वहां के सभी रसीले हैं|

लगता है मिलकर पराग से आई है|
शायद इस‌से गाल अभी शर्मीले हैं|

Previous articleभारतीय भाषा सेनानी श्‍याम रुद्र पाठक का साथ दें
Next articleहमारी विस्मयकारी शब्द शक्ति।
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
लेखन विगत दो दशकों से अधिक समय से कहानी,कवितायें व्यंग्य ,लघु कथाएं लेख, बुंदेली लोकगीत,बुंदेली लघु कथाए,बुंदेली गज़लों का लेखन प्रकाशन लोकमत समाचार नागपुर में तीन वर्षों तक व्यंग्य स्तंभ तीर तुक्का, रंग बेरंग में प्रकाशन,दैनिक भास्कर ,नवभारत,अमृत संदेश, जबलपुर एक्सप्रेस,पंजाब केसरी,एवं देश के लगभग सभी हिंदी समाचार पत्रों में व्यंग्योँ का प्रकाशन, कविताएं बालगीतों क्षणिकांओं का भी प्रकाशन हुआ|पत्रिकाओं हम सब साथ साथ दिल्ली,शुभ तारिका अंबाला,न्यामती फरीदाबाद ,कादंबिनी दिल्ली बाईसा उज्जैन मसी कागद इत्यादि में कई रचनाएं प्रकाशित|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here