केन्द्र और प्रदेश सरकार ने जनता का शोषण किया है : राजनाथ सिंह

 31 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज डिग्री कालेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां केन्द्र और प्रदेश सरकार ने जनता का शोषण किया है। कांग्रेस सरकार की वजह से मंहगाई बढ़ी है। किसानों को खादए बिजलीए नहीं मिल पा रही है। उन्होंने नहरों एवं टेल तक पानी नहीं पहुंचने की निन्दा की। श्री सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही किसानों का ़ऋण माफ कर दिया जाएगा। किसानों को और सस्ता ऋण कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

छात्रध्छा़त्राओं को बिना किसी भेदभाव के इण्टर क्लास में पढ़ रहे छात्रों को ष्टेवलेटष् कम्प्यूटर और स्नातक छात्रध्छा़त्राओं को लेपटाप दिया जाएगा। उ0प्र0 की मुख्यमंत्री मायावती व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आय से अधिक धन अर्जित करने तथा भ्रष्टाचारों की जांच कराने के लिए आयोग ;जांचद्ध टीम बनाकर जांच कराए जाने का आश्वासन जनता को दिया। श्री सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह को कटेहरी विधानसभा से जिताने की अपील किया है।

1 COMMENT

  1. काश! जनता इन सब घोषणाओं को गंभीरता से लेती और सब राजनैतिक दलों से जीत के बाद इनके बारे में जबाब तलब करती तो शायद भारत की तस्वीर ही अलग होती.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here