सिगरेट की फरमाइश|
बोला चुहिया से, लेकर आ,
अच्छी सी सिगरेट बस|
लंबा एक लगाऊँगा कस,
बड़ा मजा आयेगा|
सिगरेट पीकर जैसे मेरा,
जन्म सुधर जायेगा|
चुहिया बोली सही बात है,
कश लंबा ही लेना|
कश लेने को बिछा दिया है,
मैंने एक बिछोना|
अच्छा लंबा कश लेने से,
जन्नत पा जायेगा|
दुनिया के दुखदर्दों से,
छुटकारा मिल जायेगा|