संकटग्रस्त सुन्दरवन और न्यू मूर द्वीप अब सागर के आगोश की ओर

-मनोज श्रीवास्तव ”मौन’

दुनिया में अपने सदाबहार वनों के कारण 3500 किमी. के क्षेत्रफल में फैले और तटबन्ध से सुरक्षित वन्यक्षेत्र सुन्दरवन के रूप में पूरे विष्व में प्रसिद्ध है। सुन्दरवन के परिक्षेत्र में स्थित न्यू मूर द्वीप समुद्र के गहराईयों में समा गया है। भारत-बांग्लादेश के मध्य विवादित 9 किलोमीटर परिधि वाले इस निर्जन द्वीप को बांग्लादेश में तालपट्टी और भारत में पुर्बासा कहा जाता है। यह क्षेत्र 1954 के आंकड़ों के अनुसार समुद्र तल से 2-3 मीटर की ऊंचाई पर स्थित था जो वर्तमान में समुद्र में विलीन हो गया है।

वर्तमान में न्यू मूर द्वीप के खोने के बाद यह संकट सुन्दरवन क्षेत्र पर आ गया है। यहां पर अधिकांश नदियों के तटबन्ध समुद्र के जलस्तर बढ़ने से टूटने के कगार पर आ गये हैं। पिछले वर्ष आइला तूफान के प्रभाव से कई तटबन्ध क्षतिग्रस्त हो गये हैं। कलकत्ता के जादवपुर विष्व विद्यालय के समुद्र वैज्ञानिकों के अनुसार वैष्विक जलवायु परिवर्तन से समुद्र का जलस्तर बढ़ गया है। यह क्षेत्र पुरातन काल से ही भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र रहा है। वर्तमान में होने वाली वर्षा से भी इस क्षेत्र में नुकसान की मात्रा काफी बढ़ी है। सुन्दरवन के द्वीप अपने अस्तित्व पर प्रकष्ति की दोहरी मार झेलने को विवश हो रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र में पर्यावरण कार्यक्रम की पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि ”भारत उन 27 देषों में से एक है जिसमें समुद्र जलस्तर बढ़ने की मार का खतरा सबसे अधिक है।” पश्चिम बंगाल में सुन्दरवन विकास मामलों के मंत्री गांगुली ने कहा कि सुन्दरवन के लोगों के सामने अब अपने जीवन को बचाने का सवाल है और हमें अपने प्रयासों से तटबन्ध को बचाना ही होगा। इसके लिए उन्होंने सुन्दरवन बचाओ अभियान को सागर द्वीप से लेकर गोसाबा तक तटबन्ध बचाने के अभियान के रूप में चलाने का भी आवाह्न किया।

आइला तूफान में गाँवों के तबाह हो जाने के बाद केन्द्रीय नेतष्त्व ने तटबन्धों की सुरक्षा के लिए 5000 करोड़ रुपये की राहत राषि देने का आश्‍वासन भी दिया था। सुन्दरवन विकास मामलों के मंत्री श्री गांगुली ने सुन्दरवन बचाओ अभियान की शुरूआत करने का एलान किया है। यह अभियान सागर द्वीप से गोसाबा तक 11 मई से 14 मई तक चलाया जाएगा, जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया है। मानव की प्रकृति भी बहुत अजीब है, वह ऐसी समस्याओं को जो समय के साथ धीरे से आने वाली होती है, उसको सदैव ही नकार देती है। परन्तु आज की सच्चाई यह है कि मानव समाज को जिससे डर लगता है उसको ही सहेजने का प्रयास भी करता है।

बंगाल की खाड़ी में पचास किलोमीटर के दायरे में 130 शहर बसे हैं, जिनमें 25 करोड़ लोग रहते हैं। उन सभी लोगों को बढ़ते हुए समुद्र के जल स्तर से खतरा है।

कोलकाता के विख्यात भू-वैज्ञानिक प्रो. प्रणबेस सन्याल ने जो कि सुन्दरवन में कई दशक काम कर चुके हैं बताया कि लोहा चारा, घोड़ा मार और गंगा सागर आपस में मिले हुए थे। लोहा चारा टापू 80 साल से कम समय में ही डूब चुका था। अब न्यू मूर द्वीप भी खोने की तैयारी कर रहा है।

आज के ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों ने अपना असर तेज कर दिया है साथ ही इस टापू से जंगल लगभग गायब हो गये है। आज आवश्यकता है कि इन जंगलों को और तटबंधों को बचाया जाय जिससे कि एक भारतीय क्षेत्र को अपने से अलग होने से रोका जा सके। सुन्दरवन बचाओ अभियान को केन्द्र की भी सहायता दिलाया जाए जिससे कि इस सभ्यता को लोप होने से बचा लिया जाए और एक और द्वारिका की जैसी पुनरावृत्ति नहीं होने पाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here