गुणसूत्रों पर शोध के लिए 2 महिला समेत तीन को नोबेल पुरस्कार

267012-5274-26[1]चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में इस बार का नोबेल पुरस्कार गुणसूत्रों पर शोध के लिए अमरीका स्थित तीन वैज्ञानिकों को देने की घोषणा की गई है, जिनमें दो महिला वैज्ञानिक हैं।

 एलिज़बेथ ब्लैकबर्न, कैरोल ग्राइडर और जैक शोस्टाक ने इस बात की खोज की है कि मानव शरीर कैसे गुणसूत्रों की रक्षा करता है।

 पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा गया है कि तीनों वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगाकर जीव विज्ञान की एक बहुत बड़ी गुत्थी सुलझा ली है कि कोशिकाओं के विभाजन के समय गुणसूत्रों की प्रतिकृति कैसे बनती है।

 इस खोज से मानवों के वृद्ध होने के कारणों, कैंसर और स्टेम कोशिकाओं के बारे में अत्यधिक जानकारी जुटाने में सहायता मिलेगी।

 चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में पहली बार दो महिलाओं को नोबेल पुरस्कार मिला है। साठ वर्षीया एलिज़बेथ ब्लैकबर्न युनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया में पढ़ाती हैं। वे अमरीकी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। जबकि 48 वर्षीया कैरोल ग्रेइडर बाल्टिमोर स्थित जॉन्स हॉपकिन्स युनिवर्सिटी में प्राध्यापक हैं। यह पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here