बापू से प्रभावित थे मार्टिन लूथर

gandhi_jiबापू अब अमेरिकियों को खूब भा रहा है। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने एक ऐसा प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि आम नागरिकों के अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले मार्टिन लूथर किंग जूनियर पर महात्मा गांधी का प्रभाव था। प्रस्ताव में कहा गया है कि गांधी की विचारधारा से प्रेरित होकर ही मार्टिन लूथर ने अहिंसा को अपना हथियार बनाया था।

मार्टिन लूथर वर्ष 1959 में भारत की यात्रा की थी। उनकी इस यात्रा के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर बुधवार को इस प्रस्ताव को पारित किया गया है। इस प्रस्ताव में साफ-साफ कहा गया है कि लूथर ने गांधीवादी विचारधारा का गहरा अध्ययन किया था।

प्राप्त खबर के मुताबिक प्रस्ताव में कहा गया कि लूथर पर उनकी भारत यात्रा का गहरा असर रहा। इस यात्रा से उन्हें सामाजिक बदलाव के लिए बतौर हथियार अहिंसा का इस्तेमाल करने की प्रेरणा मिली। इससे उनके नागरिक अधिकारवादी आंदोलन को खास दिशा मिली।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन एक सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल को भारत रवाना करने वाली हैं। इस सांस्कृतिक दल को लूथर की भारत यात्रा की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में रवाना किया जा रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले दिल्ली पहुंचेगा और फिर गांधी की विरासत से जुड़े कुछ स्थलों का दौरा करेगा।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here