बापू की याद में डूबे राजनेता

bapuवर्ष का यही एक दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को वैधानिक रूप से याद करने का है। इस वर्ष महात्मा गांधी की 140वीं जयंती मनाई जा रही है।

इस अवसर पर राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी राजघाट जाकर बापू की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसके साथ-साथ अन्य मंत्रियों और नेताओं ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को याद किया। इसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्षा सोनिया गांधी, विदेश मंत्री एसएम. कृष्णा, रक्षा मंत्री एके.एंटनी, हाल ही में अपने कहे से विवाद में आए केंद्रीय राज्य मंत्री शशि थरूर और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी थीं।

इस मौके पर विभिन्न धर्मो को लोगों ने राजघाट पर आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। दरअसर कई बार यह देखना खुद में हास्यास्पद हो जाता है कि भारत के गरीब को हाशिए पर डालने वाले लोग भी बापू को याद करने का ऐसा स्वांग भरते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here