• मुख पृष्ठ
  • राजनीति
    • चुनाव
      • लोकसभा चुनाव
      • विधानसभा चुनाव
      • घोषणा-पत्र
      • चुनाव विश्‍लेषण
      • आंकडे
  • आर्थिकी
  • विश्ववार्ता
  • मीडिया
  • मनोरंजन
    • खेल जगत
    • टेलिविज़न
    • रेडियो
    • सिनेमा
    • संगीत
    • चुटकुले
    • कार्टून
  • धर्म-अध्यात्म
  • कला-संस्कृति
  • साहित्‍य
    • लेख
    • कहानी
    • कविता
    • गजल
    • आलोचना
    • व्यंग्य
    • पुस्तक समीक्षा
  • समाज
  • साक्षात्‍कार
  • विविधा
  • अन्य
    • वीडियो
    • महिला-जगत
    • बच्चों का पन्ना
    • विधि-कानून
    • हिंद स्‍वराज
    • सार्थक पहल
    • खेत-खलिहान
    • जन-जागरण
    • विज्ञान
    • स्‍वास्‍थ्‍य-योग
    • सैर-सपाटा
    • खान-पान
  • संपर्क


दबे पांव नहीं, खुलेआम घुसाया घरों में पोर्न


 लीना 

‘‘दबे पांव आपके घर में घुसा पोर्न’’ आवरण कथा और तस्वीर छापकर ( इंडिया टुडे, 23-29 फरवरी 2012) पत्रिका ने यह साबित कर दिया है कि इसका मकसद सिर्फ और सिर्फ अश्लीलता परोसकर बाजार में अपने को कायम रखना भर है। एम. जे. अकबर जैसे संपादक और हाल ही में दिलीप मंडल द्वारा पत्रिका का संपादक बनने के बावजूद यह स्पष्ट है कि सब अश्लीलता को ही बाजार और पाठकों की पसंद (जबरदस्ती ) मानते हुए खामोश हैं। शायद यह पत्रिका के दिवालियेपन की निशानी भी झलकाती है।

लेकिन ऐसी तस्वीरें छापने से पहले यकीनन पत्रिका को खुद को ‘‘केवल वयस्कों के लिए’’ घोषित कर देना चाहिए। क्योंकि अमूनन घर के सभी लोगों द्वारा पढ़ी जाने वाली यह पत्रिका इस बार यह न सिर्फ बच्चों के सामने रखने के लायक नहीं है, बल्कि इसे आम भारतीय घरों में आप बड़े बुजुर्गों के सामने भी नहीं रख पाएंगें। मतलब कि यह सिर्फ निजी तौर पर इस्तेमाल की जा सकेगी !

विषय पर लिखी गई सामग्री की बात जाने दें। यह तो पत्रकारिता के हिसाब से खबर है, (हांलांकि इस खबर का कोई सरोकार नजर नहीं आता) लेकिन ऐसी तस्वीरें छापने की क्या जरूरत? यह कह सकते हैं कि सनी लियोनी तो महीनों राष्ट्रीय चैनल पर दिखाई दी हैं। लेकिन देखने वाले जानते हैं कि वहां भी सनी ऐसी वेशभूषा में नहीं दिखीं।

और ऐसा करके पत्रिका ने जिस कहानी को परोसा है उसे ही पुरजोर बढ़ावा दे रहा है। यानी खासकर बच्चों में पोर्न के प्रति उत्कंठा जगाना। यही नहीं पत्रिका ने कहां कहां चीजें उपलब्ध हैं सारी जानकारी भी जुटा दी है।

वैसे यह सर्वविदित तथ्य है कि हमेशा से ही व्यस्क लोगों का पोर्न के प्रति रुझान रहा है और वे इसे देखते रहे हैं। घरों में एक परिवार में हर माता पिता अपने बहू- बेटे या फिर घर में रहने वाले किसी भी दम्तत्ति या (इसके उलट) के बारे में जानते हैं कि बंद कमरे में क्या होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे इसकी सार्वजनिक चर्चा करते हों ? खबर के नाम पर पत्र-पत्रिकाएं और इस बार इंडिया टुडे ने जो किया है वह कुछ ऐसा ही है।

पत्रिका के लिए वैसे यह कोई नई बात नहीं है। खबर या सर्वे के नाम पर अश्लीलता परोसने का काम वह अक्सर ही करता रहा है। सर्वेक्षणों के बहाने अश्लीलता परोसने का कोई मौका नहीं चूके देश के कई प्रतिष्ठित, लोकप्रिय और आमजनों की पत्रिका। वैसे भी पत्रिका ने ‘पोर्न बाजार की काली कहानी’ शीर्षक से इस इंडस्ट्री की वही पुरानी और बार बार दोहराने वाली कहानी छाप कर यह साबित कर दिया है कि वह नई बोतल में पुरानी शराब ही पेश कर रही है। इसे क्या कहें ? खबरों का अभाव, वैचारिक दारिद्र्यता, विचारों-विश्लेषणों का अभाव, या फिर प्रकाशकों- संपादकों की संकीर्ण होती यह सोच कि पाठकों को सिर्फ और सिर्फ अश्लीलता के माध्यम से ही खींचा जा सकता है। या फिर बाजारवाद इतना हावी है और आपको ऐसा लगता है कि सिर्फ अश्लीलता से ही पत्रिकाएं बिकेंगी। और आपको सिर्फ बेचने से ही मतलब है तो फिर क्यों न ‘केवल व्यस्कों के लिए’ पत्रिकाएं निकाली- छापी जाएं ? एक पारिवारिक पत्रिका नहीं। इंडिया टूडे, आउटलुक जैसी पत्रिकाएं पारिवारिक हैं। (अब तक तो लोग यही मानते हैं ।) लेकिन पिछले कई वर्षों के कई अंक किसी भी मायनों में सबके बीच घर की मेज या विद्यार्थियों के स्टडी टेबल पर रखने लायक नहीं थे। शहरी पुरुषों की नजर में कैटरीना कैफ की सेक्स अपील का प्रतिशत बताने के लिए पेड़ों के पीछे जोड़े को प्रेमरत दिखाने का क्या मतलब ? या फिर यौन सर्वेक्षण विशेषांक के आवरण पर लगभग पोर्नग्राफी वाली तस्वीर जरूरी है। यानि जान बूझकर बेमतलब ही परोसी गई अश्ललीता। चर्चा में आने के लिए! माना चर्चा में आए भी। लेकिन क्या यह जरूरी- उचित है ? या पाठकों को सचमुच खींचने में सफल रहे आप- यह तो पत्रों को सोचना ही पड़ेगा।

February 24th, 2012 | 163 views | Print This Post Print This Post | Email This Post Email This Post
Category: विविधा |
Share on MySpace Share in Google Buzz Y!:Yahoo Buzz

सबसे ज्यादा चर्चित लेख

  • परिचर्चा : अयोध्‍या मामले पर इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ का निर्णय
  • परिचर्चा : राष्ट्रमंडल खेल और सेक्स
  • क्या यही हकीकत है ‘सच्चे मुसलमानों’ की? / तनवीर जाफ़री
  • आरक्षण, धर्मनिरपेक्षता एवं अल्पसंख्यकों का विरोध असंवैधानिक / डॉ. पुरुषोत्तम मीणा ‘निरंकुश’
  • पुरुष से ऊंचा स्‍थान है नारी का हिंदू परंपरा में
  • ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’ के दो वर्ष पूरे होने पर विशेष

प्रवक्ता.कॉम के लेखों को अपने मेल पर प्राप्त करने के लिए
अपना ईमेल पता यहाँ भरें:

परिचर्चा में भाग लेने या विशेष सूचना हेतु : यहाँ सब्सक्राइव करें


  • Most recent
    Most liked
    Show all Comments (2)
  • चंद्र प्रकाश दुबे

    आप भी कहाँ का रोना लेके बैठ गयी, इन स्वघोषित बुद्धिजीवियों द्वारा उनके स्वघोषित विचारों ( पोर्न, समलैंगिकता,नक्सलवाद, मानवाधिकार आदि ) के पोषण एवं संवर्धन हेतु इस तरह की बातें कहाँ और लिखना ही उनका लेखकीय धर्म बन गया है. सनसनी फ़ैलाने वाले विषय चुन, उस पर दो चार उलजुलूल सर्वे और अतार्किक विचार छाप कर ये बस अपनी लेखकीय रोटियां सेक रहे है.

    March 01 2012
    CommentsLikeUnlike
    • प्रो. मधुसूदन
      Dr. Madhusudan

      (१)
      ब्रह्मचर्याश्रम, गृहस्थास्रम, वानप्रस्थाश्रम, और संन्यस्ताश्रम;——-
      (२)
      इत्यादि से युक्त, आदर्श समाज व्यवस्था के भी वानप्रस्थ और संन्यास उपेक्षित पहले ही हो चुके थे|
      (३)
      किन्तु, शिशु, बाल, किशोर और युवाओं का ब्रह्मचर्याश्रम न्यूनाधिक मात्रामें, आज तक कुछ सुरक्षित रहा था| इस लिए आज तक हमारा समाज, आर्थिक विपन्नावस्था में भी जैसे तैसे जीवित है|
      (४) पोर्नोग्राफी हमारे शिशु बाल किशोर युवाओं को ऐसे रोग (काम ज्वर) की ओर अग्रसर करा देगी, जिस का अनुमान करना भी कठिन है|
      ===> २५ वर्षों पहले ३ में १ विवाह विच्छेद होता था अमरिकामें,
      ====>आज २ में से १ विवाह विच्छेद होता है|
      (५)
      हमारे ४ पुरुषार्थों में से २ ही सामान्यत: बचे थे, अर्थ और काम|
      ===> किन्तु यदि एक ही पुरुषार्थ बचेगा तो २५-५० वर्षों बाद क्या होगा?
      पाषाण युग की और प्रयाण?
      (६)
      और हम आप तो चले जाएंगे, तो कैसी धरोहर छोड़ना चाहते हैं, हम संतानों के लिए ?
      हम वे हैं , जिन्हें, एक आदर्श समाज व्यवस्था परम्परा से प्राप्त है, किधर देख रहे हैं?
      कहाँ जा रहे हैं?
      (७)
      वहां जाकर वापस आया नहीं जाता| यह सिंह की गुफा है| किसीके पदचिह्न वापस आते दिखाई नहीं देते|
      कुछ अधिक तो कहा नहीं ना?
      लेखिका लीना को शतश: धन्यवाद|

      February 25 2012
      CommentsLikeUnlike

      • अपनी प्रतिक्रिया व विचार यहाँ लिखें :



       (Press Ctrl + G) or Click on letter (अ) to toggle between English and हिंदी, for other Indian Languages scroll down (अ)
      • हिंदी में टाइप करें

        यहाँ क्लिक करें

      • हिंदी फॉण्ट कन्वर्टर

        हिंदी फॉण्ट से यूनिकोड

      • सबस्क्राइब

        प्रवक्‍ता डॉट कॉम के लेखों को अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें:

      • आपका मत

        उड़ीसा में अपहृत विधायक मामले में सरकार ने माओवादियों के सामने घुटने टेक दिए ?

        View Results

        Loading ... Loading ...
        • Polls Archive
      • परिचर्चा

        स्वस्थ बहस ही लोकतंत्र का प्राण होती है। यहां आप समसामयिक प्रश्‍नों पर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।
      • विषय सूची

      • लेखक के अनुसार पढ़ें

      • अब तक

      • आपने कहा…

        • tejwani girdhar on असली हीरो आप तो फास्ट ट्रेक कोर्ट आमिर के कहने पर क्यों?
        • dr. madhusudan on डॉ. मधुसूदन: ”हिंदी-अंग्रेज़ी टक्कर?” भाग-एक
        • dr. rajesh kapoor on भद्रजनों ने क्या कभी अपनी अभद्र भाषा पर गौर किया है ?
        • Danish umar on असली हीरो आप तो फास्ट ट्रेक कोर्ट आमिर के कहने पर क्यों?
        • Net Ram Maharania on बडबडाहट……गाँधीजी कि पुण्यतिथि पर मेरी दो कड़वी कविताएँ
        • manoj sharma on क्यों बनते हैं किन्नर – राजकुमार सोनी
        • LAL CHAND on आर.एस.एस. और पी. चिदंबरम
        • harpal singh on ‘नामवर सिंह आलोचक कम और साहित्य के प्रौपेगैण्डिस्ट ज्यादा नजर आते हैं’
        • Himkar Shyam on 60 साल की संसद, सड़ता अनाज और भूखे लोग
        • harpal singh on समलैंगिक स्वीकृति के मायने
        • AKASH MISHRA on 60 साल की बूढी संसद को दरकार है सम्मान की
        • MANJU MADHUR JOHRI on 60 साल की बूढी संसद को दरकार है सम्मान की
        • ePandit on डॉ. मधुसूदन: ”हिंदी-अंग्रेज़ी टक्कर?” भाग-एक
        • Prof. Mukund Hambarde on राहुल गांधी के इस बयान में कुछ भी गलत नहीं है : डॉ. मीणा
        • Prof. Mukund Hambarde on हिन्दुत्व और विश्व बंधुत्व : विपिन किशोर सिन्हा
        • girish pankaj on डॉ. मधुसूदन: ”हिंदी-अंग्रेज़ी टक्कर?” भाग-एक
        • R.Singh on 60 साल की संसद, सड़ता अनाज और भूखे लोग
        • वीरेन्द्र जैन on आर.एस.एस. और पी. चिदंबरम
        • dr. rajesh kapoor on नीबू से कैंसर का इलाज संभव / डॉ. राजेश कपूर
        • tejwani girdhar on असली हीरो आप तो फास्ट ट्रेक कोर्ट आमिर के कहने पर क्यों?
        • iqbal hindustani on तय सीमा में करें काम-काज
      • Alexa Rank

      • FOLLOW US ON

        
      • लेखक परिचय

        लीना
        लीना

        पटना, बिहार में जन्‍म। राजनीतिशास्‍त्र से स्‍नातकोत्तर एवं पत्रकारिता से पीजी डिप्‍लोमा। 2000-02 तक दैनिक हिन्‍दुस्‍तान, पटना में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, संपादन व पेज बनाने का अनुभव, 1997 से हिन्‍दुस्‍तान, राष्‍ट्रीय सहारा, पंजाब केसरी, आउटलुक हिंदी इत्‍यादि राष्‍ट्रीय व क्षेत्रीय पत्र-पत्रिकाओं में रिपोर्ट, खबरें व फीचर प्रकाशित। आकाशवाणी: पटना व कोहिमा से वार्ता, कविता प्र‍सारित। संप्रति: संपादक- ई-पत्रिका 'मीडियामोरचा' और ग्रामीण परिवेश पर आधारित पटना से प्रकाशित पत्रिका 'गांव समाज' में समाचार संपादक।
      • ‘प्रवक्‍ता’ एक नजर में

        6,000 से अधिक लेख / 500 से अधिक लेखक / 68,534 एलेक्‍सा रैंकिंग / 51,281 पेजव्‍यू प्रतिदिन (जनवरी 2012)
      • प्रवक्ता पर लेख भेजे

        प्रवक्ता पर लेख भेजने के लिए यहां क्लिक करें या फिर सीधे prawakta@gmail.com पर हमें लिख भेजें।
      • नवीनतम लेख

        • ऐतिहासिक करालपूरा उपेक्षा का शिकार
        • कब जगमग होगा गांव
        • तुष्टिकरण का सबब है हज यात्रा में छूट
        • 60 साल की बूढी संसद को दरकार है सम्मान की
        • भद्रजनों ने क्या कभी अपनी अभद्र भाषा पर गौर किया है ?
        • क्या २जी घोटाले का सच सामने आएगा?
        • नक्सल समस्याः जड़ में हल तलाश कीजिए
        • खदानों में लगी आग से जल रहा झारखंड
        • बडबडाहट……गाँधीजी कि पुण्यतिथि पर मेरी दो कड़वी कविताएँ
        • गजल-भेंट मज़दूरों की क्यों लेती बताओ चिमनियां-इकबाल हिंदुस्तानी
      • परिचर्चा

        • तीन साल का हो गया ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’
        • ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’ बना वैकल्पिक वेबसाइटों का सिरमौर
        • परिचर्चा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम
        • यूपीए-2 के दो वर्ष: आम आदमी की कीमत पर असफलताओं का जश्‍न
        • परिचर्चा: काला धन
        • परिचर्चा : क्या डॉ. विनायक सेन देशद्रोही हैं?
        • परिचर्चा : यूपीए सरकार और भ्रष्‍टाचार
        • बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर परिचर्चा
        • ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’ के दो वर्ष पूरे होने पर विशेष
        • राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ और सिमी में कोई फर्क नहीं : राहुल गांधी
        • परिचर्चा : अयोध्‍या मामले पर इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ का निर्णय
        • एलेक्‍सा एक लाख क्लब में ‘प्रवक्‍ता’ शामिल
        • परिचर्चा : राष्ट्रमंडल खेल और सेक्स
        • परिचर्चा : आम आदमी आज दाल-रोटी तक के लिए मोहताज
        • परिचर्चा : क्या जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए?
        • परिचर्चा: ‘नक्‍सलवाद’ के बारे में आपका क्‍या कहना है…
        • परिचर्चा : राज ठाकरे की राजनीति के बारे में आप क्‍या कहते हैं?
        • परिचर्चा : मार्क्‍सवाद और धर्म
        • परिचर्चा : हिंद स्वराज की प्रासंगिकता
      • जरूर पढ़ें

        • भारत को कैसे मिले अब तक के अपने राष्ट्रपति
        • हिन्दुत्व और विश्व बंधुत्व : विपिन किशोर सिन्हा
        • समलैंगिक स्वीकृति के मायने
        • ‘नामवर सिंह आलोचक कम और साहित्य के प्रौपेगैण्डिस्ट ज्यादा नजर आते हैं’
        • शब्द वृक्ष दो: डॉ.मधुसूदन
        • खिचड़ी भाषा अंग्रेज़ी – डॉ. मधुसूदन
        • एक बंगारू तो पकड़ा गया बाकी पर न्यायतन्त्र की आंखों पर पट्टी क्यों ?
        • बंगारू लक्ष्मण का अपराध क्या था?
        • बंगारू लक्ष्मण की सजा से उठे सवाल
        • रघुनाथ सिंह की दो कविताएं
        • ॥अमृत भाषा संस्कृत॥- डॉ. मधुसूदन उवाच
        • वे जो हर सांस में भारत को ही जीते हैं / नरेश भारतीय
        • सभी धर्मों में एक ही बात नहीं / शंकर शरण
        • कम्युनिस्टों का असली चेहरा / विपिन किशोर सिन्हा
        • ईसाई धर्म और नारी मुक्ति / प्रो. कुसुमलता केडिया
        • भारतीय वामपंथ के पुनर्गठन की एक प्रस्तावना / अरुण माहेश्‍वरी
        • आदिवासी कुंभ से क्या हासिल होगा आरएसएस को / संजय द्विवेदी
        • पश्चिमी रंग में रंगा भारत: नकलची भूरा बंदर / विश्व मोहन तिवारी
        • IIT रुड़की : ये कैसी इंजीनियरिंग है? / सुरेश चिपलूनकर
        • दबाव की राजनीति में इतिहास और तथ्य की विदाई / जगदीश्‍वर चतुर्वेदी

      • मुख पृष्ठ
      • हमारे बारे में
      • संपर्क
      • प्रवक्‍ता मण्डली
      • लेख भेजें
      • संपादक
      • ई-मेल
      • चर्चा में प्रवक्‍ता
      • प्रवक्ता पर विज्ञापन
      • Log In
      • पोल Archive
      • Pravakta Ads
        • Chhatisgarh-Ads
        • प्रवक्‍ता के सम्‍मानित पाठक
      • User Online
      • Hindi Font Converter
      • आर्थिकी
      • कला-संस्कृति
      • चुनाव
        • घोषणा-पत्र
        • जन-जागरण
        • लोकसभा चुनाव
          • आंकडे
          • चुनाव विश्‍लेषण
        • विधानसभा चुनाव
      • जरूर पढ़ें
      • ज्योतिष
        • राशिफल
        • वर्त-त्यौहार
      • टॉप स्टोरी
      • धर्म-अध्यात्म
        • चिंतन
      • पत्रिका पर नजर
      • परिचर्चा
      • पर्व – त्यौहार
      • प्रवक्ता न्यूज़
      • मनोरंजन
        • कार्टून
        • खेल जगत
        • चुटकुले
        • टेलिविज़न
        • रेडियो
        • संगीत
        • सिनेमा
      • महत्वपूर्ण लेख
      • मीडिया
      • राजनीति
      • विधि-कानून
      • विविधा
        • उत्‍पाद समीक्षा
        • खान-पान
        • खेत-खलिहान
        • टेक्नोलॉजी
        • पर्यावरण
        • बच्चों का पन्ना
        • महिला-जगत
        • विज्ञान
        • शख्सियत
        • साक्षात्‍कार
        • सार्थक पहल
        • सैर-सपाटा
        • हिंद स्‍वराज
      • विश्ववार्ता
      • वीडियो
      • समाज
      • साहित्‍य
        • आलोचना
        • कविता
        • कहानी
        • गजल
        • पुस्तक समीक्षा
        • लेख
        • व्यंग्य
      • स्‍वास्‍थ्‍य-योग

      Copyright © 2010 PRAVAKTA.COM
      Designed & Developed by Manu Info Solutions (MiS)