•ये पहले आम चुनाव थे जिनमें मत पेटियों के स्थान पर पूरी तरह से इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग किया गया।
•देश में मतदाता सूची में 67,48,87,930 पंजीकृत मतदाता थे।
•चुनावों में 5435 उम्मीदवारों ने भाग लिया जिनके लिए 6,87,402 मतदान केंद्र स्थापित किये गए।
•3050 उम्मीदवार 215 राजनीतिक दलों से सबध्द थे जबकि 2385 उम्मीदवार निर्दलीय थे।
•सबसे कम मतदाता वाला मतदान केंद्र, पूर्वी अरुणांचल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मियाओं विधानसभा में धरमपुर का मतदान केंद्र संख्या-29 था जहां पर केवल एक ही मतदाता था।
•सबसे अधिक मतदाताओं (3368399) वाला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बाहरी दिल्ली था।
•सबसे कम मतदाताओं (39033) वाला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र लक्षद्वीप था।
•दक्षिण मद्रास संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 35 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
•सबसे अधिक महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उत्तार प्रदेश में थीं, जिनकी संख्या 61 थी।
•सबसे कम महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में गोवा में थीं जिनकी संख्या एक (1) थी।
•सबसे अधिक महिला विजयी उम्मीदवार उत्तार प्रदेश में थीं, जिनकी संख्या 7 थी।
•543 निर्वाचित संसद सदस्यों में 45 महिलाएं थीं।
•सबसे अधिक आयु का उम्मीदवार कर्नाटक के बीदर में श्री रामचंद्र वीरप्पा था।
•सबसे कम आयु के उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष थी (मनी)।
•सबसे अधिक आयु का विजयी उम्मीदवार कर्नाटक के बीदर में श्री रामचंद्र वीरप्पा था।
•सबसे कम आयु का विजयी उम्मीदवार सचिन पायलट, राजस्थान के दौसा से था जिसकी आयु 26 वर्ष थी।
•बाहरी दिल्ली के उम्मीदवार सज्जन कुमार ने इन चुनावों में सर्वाधिक 8,55,543 वोट प्राप्त किये थे।
•चाँदनी चौक से उम्मीदवार अशोक कुमार ने सबसे कम 45 वोट प्राप्त किये थे।
•विजयी उम्मीदवार के तौर पर सबसे कम 15,597 वोट लक्षद्वीप से उम्मीदवार डॉ0 पूकुनहिकोया ने प्राप्त किये थे।
•विजय का अधिकतम अंतर 5,92,502 वोट का पश्चिम बंगाल में आरामबाग़ के उम्मीदवार का था। दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार की ज़मानत ज़ब्त हो गई थी।
•न्यूनतम अंतर 71 वोट का लक्षद्वीप के उम्मीदवार का था।
•निर्वाचित संसद सदस्यों की औसत आयु 52.63 वर्ष थी।