Anurag Thakur, Secretary General of Himachal Pradesh Olympic Association addressing media in Shimla on Friday. Photo toiभूमि अधिग्रहण बिल पर भ्रम फैला रहे हैं राहुल : अनुराग ठाकुर
अयोध्या,। अयोध्या के कारसेवकपुरम में आज से भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भ्रम फैलाने वाले नेता का दर्जा दिया है। कहा कि श्री गाँधी भूमि अधिग्रहण बिल पर भ्रम फैला रहे हैं।कार्यशाला में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिनी कार्यशाला में पहुंचे अनुराग ठाकुर ने अयोध्या में राम मंदिर बनने पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह की बात दोहरा दी।ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष कहीं पर भी अधकचरी जानकारी के साथ कुछ भी बोल जाते हैं। इसी तरह से राहुल गांधी भूमि अधिग्रहण बिल पर भी भ्रम फैला रहे हैं। उनको अपनी बातों को तथ्य के साथ सबके सामने रखना चाहिए। इतना बड़ा ओहदा धारण करने वाले नेता को यह शोभा नहीं देता है।अनुराग ठाकुर ने इसके बाद अयोध्या में राम मंदिर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। श्री ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर बने यह इच्छा सभी की है। हम भी चाहते हैं कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बने लेकिन इसका मामला अभी कोर्ट में है। इस कारण से इसपर ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज के बारे में कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। पाकिस्तान की तरह से सीरीज का प्रस्ताव आया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *