ukhrul-photo123मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह आज संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में बाल-बाल बच गये। गोलीबारी उस समय की गयी जब वह उखरूल हेलीपैड पर अपने हेलीकॉप्टर से बाहर निकले।
सीआईडी अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री जिस समय हेलीकॉप्टर से उतर कर बाहर आए और लोग उनका अभिवादन कर रहे थे। ठीक उसी समय उग्रवादियों द्वारा गोलीबारी की गयी जिसमें मणिपुर राइफल का एक जवान घायल हो गया।

गोलीवारी के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और चिनगई की ओर चला गया लेकिन विरोध प्रदर्शन के कारण दूर-दराज के गांव में इसे नहीं उतारा जा सका। मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया और राज्य की राजधानी वापस लौट गये।

राजधानी में उन्होने कैबिनेट की एक आपात बैठक बुलायी। उखरूल जिले के हुनफुंग और चिनगई गांव में मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम थे। हुनफुंग में मुख्यमंत्री को एक बिजली सब स्टेशन के अलावा 100 बिस्तरों वाले उखरूल जिला अस्पताल का उद्घाटन करना था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *