mj akbarभाजपा नेता एम जे अकबर ने  राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। अकबर भाजपा के टिकट पर झारखंड से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगलवार को अकबर को शपथ दिलाई।

पत्रकार से नेता बने अकबर भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे। कांग्रेस के टिकट पर वह बिहार के किशनगंज से लोकसभा का चुनाव जीते थे। 2014 में केन्द्र की सत्ता में आने के बाद अकबर ने भाजपा का दामन थामा ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *