sheila-dikshitजनता के मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहतें है केजरीवाल-शीला
नई दिल्ली ।दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बीच वर्चस्व की लडाई चल रही है। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच चल रही इस खिंचातानी पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर निशाना साध्ते हुए कहा कि ऐसा कर वह जनता का ध्यान भटकाना चाहतें है। शीला ने कहा कि दोनों के बीच चल रही लडाई से दिल्ली की जनता को लाभ नहीं होगा ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जंग और केजरीवाल की लडाई दिल्ली और राज्य प्रशासन दोनों के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली की भलाई के लिए काम करती है न कि नुकसान के लिए। इस विवाद से दिल्ली का नुकसान होगा। केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि वे दिल्ली की जनता का ध्यान उन वादों से हटाना चाहते हैं जो उन्होंने जनता से किया था।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सरकार की कड़ी आपत्तियों के बावजूद वरिष्ठ नौकरशाह शकुंतला गैमलिन को राज्य सरकार की कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है और अब उन्होंने अपना पदभाल संभाल भी लिया है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं चाहते कि शकुंतला इस पद पर आसीन हों।
गैमलीन की कार्यवाहक मुख्यसचिव बनाने पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उपराज्यपाल के कंधे पर रखकर बंदूक चला रही है। और तख्ता पलट की कोशिश हो रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *