141दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से हाल बेहाल

नई दिल्ली,। दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन-प्रतिदिन बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आर्द्रता 19 प्रतिशत के साथ हवा की गति 13 किलोमीटर रिकॉर्ड की गई।राजधानी में आज की तुलना में शुक्रवार का दिन अधिक गर्म रहा जिसने छह वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आठ मई पिछले छह साल में सबसे अधिक गर्म रहा। हालांकि आज से 12 मई तक तक बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है, इससे पारा और चढ़ेगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली का औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जो क्रमश: 42.3 डिग्री और 28 डिग्री रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *