2मक्का में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा होटल
रियाद,। साउदी अरब सरकार मक्का में दुनिया का सबसे बड़ा होटल बनाने जा रही है। यह वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े होटल लास वेगस में ‘वेनेशियन ऐंड द प्लाजा’ से काफी बड़ा होगा।हर साल दुनियाभर से करीब ढेड करोड़ मुस्लिम पवित्र शहर में हज यात्रा के लिये यहां आते हैं। होटल को भी मुख्य रुप से इन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये किया गया है। होटल के सभी कमरों में फोर स्टार होटल की सुविधाएं मिलेंगी और दो मीनारों में फाइव स्टार होटल जैसे रूम और शाही सूट होंगे।एक ब्रिटिश समाचार पत्र के अनुसार होटल में कुल बारह मीनारें होंगी और इसमें कुल दस हजार कमरे होंगे। होटल में ठहरने वालों को खरीदारी की सुविधा देने के लिये होटल में कई कान्फ्रेंस हॉल और सुपरबाजार भी होंगे। होटल का गुंबद दुनिया में सबसे ऊंचा गुंबद होगा और इसे मोरक्कन शैली में बनाया जाएगा। इसकी छत पर ही हेलिपैड बनाया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *