bhopalभोपाल के केन्द्रीय कारागार से फरार सिमी यानी स्टुडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया के 8 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। ये लोग जेल आरक्षक की हत्या करके फरार हुए थे।
जानकारी के मुताबिक दीपावली की देर रात सिमी के 8 कार्यकर्ता जेल आरक्षक रमाशंकर की गला रेत कर हत्या करके जेल से भाग गए थे। इन लोगों ने चादर की रस्सी बनाई और दीवार फांद कर भाग गए थे।

फरार होने वाले आंतकियों में मुजिब शेख उर्फ अकरम, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की, महबूब गुड्डू, और मौहम्मद खालिद अहमद शामिल थे। प्रशासन ने पूरे शहर की नाकेबंदी करके बड़े पैमाने पर खोजबीन की शुरु कर दी थी।

इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेल प्रशासन के 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। प्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इसे जेल प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने बताया कि जहां यह घटना हुई, वह सबसे ज्यादा सुरक्षित जेल है और वहां आधुनिक तकनीकों का प्रयोग होता है। उन्होंने कहा कि जेल प्रबंधन की लापरवाही से यह घटना हुई है।

सरकार ने इन आतंकियों की गिरफ्तारी या फिर इनके बारे में सूचना देने पर 5-5 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी। जानकारी के मुताबिक भोपाल के नज़दीक खेजड़ा गांव में इन आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *