मोदी की राजनीति देश में खतरे की घंटी-सीताराम येचुरी
मुंबई,। देश में आर्थिक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असफल साबित हुए हैं और हिंदू वोट बैंक की राजनीति के सहारे अपने आप को बनाए रखना चाहते हैं। इस तरह की राजनीति देश की एकता व अखंडता के लिए धोखादायक है। यह जानकारी माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने मुंबई दौरे पर पत्रकारों को दिया है।येचुरी ने कहा कि मोदी सरकार सभी मुद्दों पर विफल रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद देश में सामाजिक वातावरण बिगडऩे लगा है। मोदी के राज में मुस्लिम व अल्पसंख्यक समाज अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आदिवासी व अनुसूचीत जाति तथा पिछड़े वर्ग पर अन्याय हो रहा है। लेकिन मोदी सरकार घर वापसी, लव जिहाद जैसे मुद्दे उछाल कर हिंदू वोट बैंक को बढ़ाने का काम कर रही है। इससे अल्पसंख्यक समाज भयभीत है। इतना ही नही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा के दरम्यान अपने देश के नेताओं खासकर विपक्ष पर टिका टिप्पणी करते हैं। जो इससे पहले कभी नहीं किया गया था। येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे पहले गुजरात में नरसंहार की वजह से मोदी को विदेश जाने का वीजा नहीं मिल रहा था। प्रधानमंत्री बनने के बाद उसका फायदा उठाते हुए मोदी महज विदेश दौरे में व्यस्त हैं। मोदी की नीति गरीब को और गरीब तथा अमीर को और अमीर बनाने की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं जिससे महंगाई बढ़ती जा रही है। येचुरी ने कहा कि मोदी को लगता है कि उनको रोकने वाला कोई नहीं है लेकिन देश की श्रमिक समय आने पर मोदी पर इसका करार जवाब देगी।