alertलखनऊ, मुंबई कांड के दोषी याकूब मेमन को फांसी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिये गये हैं। साथ ही नेपाल से सटी प्रदेश की सीमा को सीज कर यिा गया है। वहां पर पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है।

गौरतलब है कि मुंबई बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को आज नागपुर की सेंट्रल जेल में फांसी दी गई। याकूब को सुबह सात बजे फांसी होनी थी, लेकिन उसको तय समय से पहले ही फांसी पर लटका दिया गया।

इसके ठीक बाद उत्तर प्रदेश के जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया। राजधानी के कई स्कूलों की सुरक्षा को सेना के हवाले कर दिया गया। उधर सिद्धार्थनगर में नेपाल सीमा को सीज कर दिया गया है। यहां एसएसबी के साथ पुलिस की टीम 24 घंटे निगरानी पर रहेगी।

प्रदेश के कई जिलों में होटलों के साथ ढ़ाबों पर सघन चेकिंग चल रही है। सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *