justice-symbol-17612विधायक को कांग्रेस पार्टी से निष्कासन पर न्यायालय का स्थगनादेश
इटानगर,। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पादी रिचो द्वारा पूर्व मंत्री व हायोलियांग के विधायक कालिखो पोल पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का अरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस संबंध में विधायक ने न्यायालय की शरण ली, जहां से पार्टी के इन निर्णय पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी गई है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिचो ने विधायक पोल पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बीते 2 अप्रैल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वहीं पोल ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किए जाने पर कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए न्यायालय में एक याचिका दायर की। पोल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने न्यायालय के आदेश आने तक निष्कासन पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 17 जून निर्धारित की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *