विनोद खन्ना के स्वास्थ में हो रहा सुधार

विनोद खन्ना के स्वास्थ में हो रहा सुधार-अपने ज़़माने के स्टार अभिनेता एवं  पूर्व भाजपा सांसद अभिनेता विनोद खन्ना इन दिनों मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एडमिट हैं. विनोद खन्ना की तबीयत पिछले काफी वक्त से ख़राब है. बीते शुक्रवार के दिन उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

विनोद खन्ना की तबीयत को लेकर कई बार अफवाह ये उड़ी कि वो अब नहीं रहे. लेकिन इन सभी खबरों को खारिज करते हुए अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी किया कि विनोद खन्ना जीवित हैं. उनका इलाज चल रहा है. इस मुश्किल घड़ी में विनोद खन्ना के साथ उनके परिवार के लोगों के अलावा कई दोस्त भी उनकी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और अस्पताल का समय समय पर जायजा ले रहें है. विनोद खन्ना की तबीयत का जायजा लेने सलमान खान अस्पताल पहुंचे. सिर्फ सलमान के लावा महाराष्ट्र  के सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी विनोद खन्ना से मिलने गए. फिलहाल विनोद खन्ना के चाहने वाले  उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि डिहाइड्रेशन की समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक्टर विनोद खन्ना की हालत में बहुत तेजी से सुधार हो रहा है और डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.