monsoon-kh7C--621x414@LiveMintइस साल सामान्य से कम रहेगा मानसून’ : मौसम विभाग
नई दिल्ली,। इस साल मानसून के सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। इस खबर की पुष्टि भारतीय मौसम विभाग ने की है।
इस संबंध में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हषर्वर्धन ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग ने बारिश के संदर्भ में अपनी भविष्यवाणी में बदलाव करते हुए इसके 93 प्रतिशत की बजाय 88 प्रतिशत रहने के बजाय और कम रहने की बात कही है।गौरतलब है कि देश में बहुप्रतीक्षित मानसून के 30 मई को केरल तट पर दस्तक देने के आसार थे। पहले के अनुमान में मौसम विभाग के अनुसार पहले चरण के मानसून के कमजोर या औसत रहने की संभावना होने और इसके केरल व कर्नाटक के पश्चिमी तट तक सीमित रहने की बात कही गई थी। तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश को अपने हिस्से के मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही देश के दक्षिणी भाग को झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *