1395572756sharad-pawar-gesturingशरद पवार निर्विरोध बने राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मुंबई,। पूर्व केंद्रीय कृषिमंत्री शरद पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद निर्विरोध चुना गया है। पटना में शुरू राकांपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह महत्वपूर्ण निर्णय एकमत से लिया गया। यह जानकारी राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव टी. पी. पितांबर मास्तर ने दी।
मिली जानकारी के अनुसार शरद पवार ने 1999 में कांग्रेस अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना किया था। इसी उपलक्ष्य में पटना में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 16 वा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया है। इस अधिवेशन में राकांपा के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। इस अधिवेशन में राकांपा नेताओं ने देश के आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अधिवेशन में ही शरद पवार को राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में फिर से पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *