World-Bank-logoइस वर्ष चीन से आगे रहेगी भारत की आर्थिक वृद्धि : विश्व बैंक
वॉशिंगटन,। विश्व बैंक ने कहा है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर इस वर्ष चीन से आगे निकल जाएगी। इस साल देश की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह बात विश्व बैंक ने प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर के लिए जारी सूची में कही है।विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशिक बसु ने विश्व आर्थिक आकलन (जीईपी) की नवीनतम सूची जारी करने के बाद कहा, ‘‘इस साल 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ भारत पहली बार विश्व बैंक की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर सूची में प्रमुख स्थान पर है।’’ चीन का इस साल 7.1 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान है।रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील देशों में इस साल 4.4 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान है जबकि 2016 तक 5.2 प्रतिशत और 2017 तक 5.4 प्रतिशत तक पहुंचने का आकलन है। चीन की ओर से अपने यहां जारी मंदी पर सतर्क रुख अपनाने के कारण इस साल की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।रिपोर्ट के अनुसार, तेल के लिए आयात पर निर्भर रहने वाला देश भारत तेल की कीमतों में गिरावट के बाद अपनी कमजोरियों को कम करने में सक्षम हुआ है और उसकी अर्थव्यवस्था को एक नया रास्ता मिला है। वर्ष 2015 में भारत की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *