बारिश के बीच योग करने से 21 बच्चे हुए बीमार
बारिश के बीच योग करने से 21 बच्चे हुए बीमार

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज बारिश के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रमाबाई अम्बेडकर मैदान पर योग करने के बाद 21 बच्चों की तबीयत खराब हो गयी।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यहां बताया Þ Þबारिश और हवा के कारण सर्दी लगने से 21 बच्चे बीमार हो गये। उनमें से कुछ का रमाबाई अम्बेडकर मैदान में बने अस्थायी अस्पताल में इलाज किया गया। बाद में सभी को लोकबंधु अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। वहां दो-तीन घंटे तक उन्हंे डाक्टर की निगरानी में रखा गया। तबीयत ठीक होने पर सभी को छुट्टी दे दी गयी। Þ Þ मालूम हो कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री के कार्यक््रम में शिरकत करने के इच्छुक लोगों को रात दो बजे से मैदान में दाखिल कराने की व्यवस्था थी। बड़ी संख्या में लोग पहुंच भी गये थे। तड़के करीब चार बजे तेज बारिश होने और ठंडी हवा चलने से लोगों को परेशानी हुई।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कार्यक््रम स्थल पर ही आठ बिस्तरों का एक अस्थायी अस्पताल बनाया था। इसके अलावा 24 एम्बुलेंस तथा 20 स्ट्रेचर भी उपलब्ध कराये गये थे।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *