ram naikउत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नौ रिक्त स्थानों के लिए मनोनयन हेतु भेजे गये नामों में से चार पर अपनी सहमति दे दी है। इनमे श्रीराम सिंह यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, रामवृक्ष सिंह यादव तथा जितेन्द्र यादव के नाम है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को राजभवन बुलाकर इन नामों की जानकारी दी।

हालांकि राज्यपाल ने पांच नामों पर अभी भी आपत्ति जताई है। उन्होंने डाॅ. कमलेश कुमार पाठक, संजय सेठ, रणविजय सिंह, अब्दुल सरफराज खां तथा डाॅ.राजपाल कश्यप द्वारा दिये गये शपथ पत्र के संबंध में मुख्यमंत्री से विस्तृत जानकारी चाही है।

राज्यपाल ने 5 लोगों के बारे में प्राप्त शिकायती प्रत्यावेदनों को मुख्यमंत्री को भेजते हुए कहा है कि आरोपों की सत्यता व असत्यता की जांच करवाकर आख्या उपलब्ध करायी जाए जिससे उनके नाम निर्देशन पर सम्यक् विचार किया जा सके।

ज्ञात हो कि राज्यपाल को उक्त 5 व्यक्तियों के संबंध में विभिन्न शिकायतकर्ताओं व संगठनों से मिले शिकायती पत्रों के माध्यम से कुछ सूचनाएं प्राप्त हुयी थी जो उनके द्वारा दिये गये शपथ पत्र में उल्लेखित नहीं थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *