पंजाब में 54 पुलिस अधिकारियों का तबादला
पंजाब में 54 पुलिस अधिकारियों का तबादला

पंजाब सरकार ने आज रात प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुये राज्य के 54 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिये।

स्थानांतरित किये गये अधिकारियों में एक महानिरीक्षक :आईजीपी: 10 उप महानिरीक्षक :डीआईजी: और 43 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और सहायक महा निरीक्षक :एआईजी: शामिल हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने तबादलों की घोषणा करते हुये कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज देर रात गृह मंत्रालय के तबादले एवं नियुक्तियां संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *