baba barfani दो जुलाई से बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू होने के बाद अब तक दस हजार श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर लिए है। अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

यात्रा के दोनों मार्गों बालटाल और पहलगाम से भक्त पैदल व घोड़े पर सवार होकर हर-हर महादेव के जयघोष लगातार निरंतर बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए बढ़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11402 शिवभक्त पहलगाम और बालटाल से भोले बाबा के दर्शन के लिए तीसरा जत्था रवाना हुआ जो शाम चार बजे तक 1791 श्रद्धालु माथा टेककर वापस लौट आए। पहले 2 दिनों में दस हजार से ज्यादा शिवभक्त हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

सुहावने मौसम के बीच सुबह पहलगाम से 5198 श्रद्धालु यात्रा के लिए निकले जिनमें 4279 पुरुष, 774 महिलाएं तथा 145 साधु शामिल थे। वहीं, बालटाल से रवाना हुए 6204 श्रद्धालुओं में 4879 पुरुष, 1221 महिलाएं, 40 साधू तथा 64 बच्चे शामिल थे।

गौरतलब है कि यात्रा शुरू के पहले दिन गुरुवार को पहले जत्थे में 12162 श्रद्धालु गुफा की तरफ रवाना हुए थे और 8401 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे।बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *