अनंतनाग उप चुनाव के लिए मतदान जारी
अनंतनाग उप चुनाव के लिए मतदान जारी

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए आज मतदान चल रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती चुनाव मैदान में हैं।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मतदान धीमी गति से शुरू हुआ और धीरे धीरे इसमें तेजी आई। दोपहर करीब एक बजे तक 23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने कहा कि अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं आया है। अभी तक 19,174 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें से 10,868 मतदाता पुरष थे और 8,306 मतदाता महिलाएं थीं।

इस विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 84,067 है जिसमें से 42,840 पुरष और 41,227 महिलाएं हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 102 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *