असम कांग्रेस प्रमुख का निधन
असम कांग्रेस प्रमुख का निधन

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंजन दत्ता का हृदय गति रूक जाने से आज सुबह एम्स में निधन हो गया।

दत्ता :64: को 18 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पल्मोनरी विभाग में उनका इलाज चल रहा था।

दत्ता के करीबी रिश्तेदार गीतारथा दर्शन बरूआ ने कहा कि हृदय गति रूक जाने की वजह से आज सुबह सात बजकर 11 मिनट पर उनका निधन हो गया।

कांग्रेस नेता के परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। हाल ही में हुए असम चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 मई को उनसे मुलाकात की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के विश्वासपात्र दत्ता पहले परिवहन समेत कई विभागों के कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाल चुके थे।

उनको 13 दिसंबर, 2014 को एपीसीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और तब से वह इस पद पर बने हुए थे।

( Source- पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *