237217-jaitleyभारत के साथ संबंधों को सामान्य करने की जिम्मेदारी पाक पर : जेटली
न्यूयार्क,। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के संबंधों को सुधारने के लिए माहौल बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने की अधिक जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है। इसके साथ ही पाक से आने वाले उकसावे पर भी यह निर्भर करता है कि दोनों देशों के संबंध कैसे होंगे।
जेटली ने कल यहां कहा कि पाकिस्तान के साथ, सीमा पर लगातार तनाव रहता है। उस सीमा पर गोलीबारी होती रहती है। उनके ख्याल में इस संदर्भ में पाकिस्तान को यह संदेश है कि भारत की दिलचस्पी पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने में है और लिहाजा,ऐसे माहौल को बनाने की जिम्मेदारी जिसमें दोनों देशों के संबंध फल-फूल सकें बहुत अधिक पाकिस्तान पर निर्भर करेगी साथ ही वहां से होने वाले उकसावे पर भी यह निर्भर करेगी।
उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित विशेषज्ञ संस्था ‘ काउंसिल ऑन फोरेन रिलेशंस’ में कहा कि हमारी रूचि उनके साथ अपने रिश्ते सामान्य करने या कम से कम उनके संबंधों को सुधारने की है और इस मकसद के लिए जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है। इस बाबत संदेश बहुत स्पष्ट है। जेटली कल ही दस दिवसीय यात्रा पर अमेरिका आए हैं। उन्होंने यह टिप्पणी भारतीय विदेशी नीति पर पूछे गए सवाल पर की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *