पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी
पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

न्यूनतम तापमान में गिरावट से पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी हुई है। दोनों राज्यों में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आज यहां कहा कि हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में न्यूनतम पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच कम है। अंबाला में न्यूनतम पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम पारे के शून्य से उपर पहुंचने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, फिर भी वहां का रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम पारा 2.2, लुधियाना में 6.9 और पटियाला में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सुबह का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *