पंजाब, हरियाणा में ठंड का असर जारी
पंजाब, हरियाणा में ठंड का असर जारी

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में आज ठंड का असर जारी रहा और कोहरे के कारण दोनों राज्यों में वायु, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला, करनाल और नारनौल का न्यूनतम तापमान क्रमश: आठ, 4.8 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारी ने बताया कि पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और लुधियाना तथा पटियाला का न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.6 और 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोहरे के कारण प्रभावित होने वाले इलाकों में चंडीगढ़, हिसार, लुधियाना और अमृतसर सहित अन्य स्थान शामिल हंै।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *