भाजपा ने मायावती के खिलाफ टिप्पणी के लिए दयाशंकर को पार्टी से निकाला
भाजपा ने मायावती के खिलाफ टिप्पणी के लिए दयाशंकर को पार्टी से निकाला

भाजपा ने बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए आज रात अपनी उत्तर प्रदेश शाखा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से निकाल दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी से बख्रास्त कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने सिंह को सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की घोषणा की थी।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी के नियमों के तहत सिंह छह साल तक पार्टी से बाहर रहेंगे।

सिंह की टिप्पणी को लेकर आज राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। महिला सांसद सहित राज्यसभा सदस्यों ने टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। राज्यसभा के उप सभापति पी जे कुरियन ने कहा कि सदन चाहता है कि सरकार ‘‘अक्षम्य’’ टिप्पणी के लिए भाजपा नेता के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

सदन के नेता अरूण जेटली ने टिप्पणी के लिए खेद जताते हुए उसे बेहद निंदनीय बताया। लेकिन मायावती इससे संतुष्ट नहीं हुइर्ं और सिंह को भाजपा से निकालने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इसी बीच बसपा ने लखनउ में पुलिस से शिकायत कर अपमानजनक टिप्पणी के लिए सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति.अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *