फेसबुक प्रयोगकर्ताओं की संख्या दो अरब के पार
फेसबुक प्रयोगकर्ताओं की संख्या दो अरब के पार

फेसबुक ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस सोशल नेटवर्क पर मासिक आधार पर सक््िरय प्रयोगकर्ताओं की संख्या दो अरब के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी ने कहा कि उसने करीब पांच साल पहले एक अरब का आंकड़ा छुआ था।

कंपनी के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी ने फेसबुक पोस्ट पर कहा, Þ Þआपके साथ यह यात्रा सम्मान की बात है। Þ Þ फेसबुक के प्रयोगकर्ताओं की संख्या किसी भी एक देश की आबादी से अधिक और सात में से छह महाद्वीपों से अधिक है। यह दुनिया की 7.5 अरब की आबादी के 25 प्रतिशत से अधिक है।

फेसबुक के अनुसार सक््िरय प्रयोगकर्ताओं से आशय उन लोगों से है जो उसकी वेबसाइट या मोबाइल उपकरण के जरिये पिछले 30 दिन में उसके प्लेटफार्म पर गए हैं। इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं जो इन्साटाग्राम या व्हाट्सएप नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं लेकिन फेसबुक का प्रयोग नहीं करते।

इस साल 31 मार्च तक फेसबुक सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 1.94 अरब थी। एक साल पहले की तुलना में यह 17 प्रतिशत अधिक है। अक्तूबर, 2012 में फेसबुक ने एक अरब के आंकड़े को छुआ था।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *