आज राजधानी में हो सकती है भारी बारिश
आज राजधानी में हो सकती है भारी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह बादल छाए रहे । साथ ही उमस ने लोगों को आज भी परेशान किया।

हालांकि रातभर बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आज न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हवा में 94 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई । वहीं रातभर में 45.22 मिमी बारिश दर्ज की गई। ’’ मौसम वैज्ञानिक ने आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम के वक्त भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ’’ कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.4 डिग्री सेल्सियस और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *