पाकिस्तान में बुधवार से लापता हुए हजरत निजामुद्दीन दरगाह के दोनों भारतीय सूफ़ी कराची में सुरक्षित हैं और वे सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
सैयद आसिफ़ अली निज़ामी और उनके भतीजे नाज़िम अली निज़ामी दोनों लाहौर के दाता दरबार गए थे, जहां वह बुधवार से ही लापता हो गए थे। दोनों मौलानाओं का पता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद ही संभव हो पाया है।

विदेश मंत्री स्वराज ने पाकिस्तानी अधिकारियों से दोनों भारतीय मौलानाओं का पता लगाने को कहा था। लगातार भारतीय दबाव के कारण उनकी वापसी हुई है।