उपग्रहों के प्रक्षेपण पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों ने इसरो को बधाई दी
उपग्रहों के प्रक्षेपण पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों ने इसरो को बधाई दी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने एक साथ 20 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन :इसरो: को बधाई दी।

मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘पीएसएलवी का रिकॉर्ड 20 उपग्रहों के साथ सफल प्रक्षेपण किए जाने पर इसरो की टीम को हार्दिक बधाई।’’ मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘एक साथ 20 उपग्रह..इसरो लगातार नये आयाम गढ़ रहा है। इस यादगार कामयाबी पर हमारे वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम ने समय समय पर लोगों के जीवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी क्षमता को दिखाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वषरें में हमने दूसरे देशों की उनके अंतरिक्ष कदमों में मदद करने में विशेषज्ञता और क्षमता विकसित की है।’’ मोदी ने एक बार फिर से नया आयाम गढ़ने के लिए इसरो को बधाई दी। उन्होंने उपग्रह बनाने में छात्रों की भूमिका भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बहुत ही हर्ष के साथ देखा कि पुणे और चेन्नई के संस्थानों के छात्रों ने उपग्रहों को बनाने में भूमिका निभाई। इसने मुझे अभिभूत कर दिया।’’ , उन्होंने कहा, ‘‘एक आम नागरिक के तौर पर हम यह देखकर बहुत हषिर्त हुए कि हमारे नौजवान विज्ञान में इतनी उत्कृष्टता हासिल कर रहे हैं और इतनी अधिक रूचि ले रहे हैं।’’ सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा, ‘‘इसरो की ओर से रिकॉर्ड 20 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया जाना भारत की बढ़ती अंतरिक्ष शक्ति का एक और सूचक है। इसरो और हमारे वैज्ञानिकों को बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक मिशन में 20 उपग्रहों को प्रक्षेपित करना। इसरो की पूरी टीम की वाह-वाह।’’ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा, ‘‘एक साथ 20 उपग्रह प्रक्षेपित करने के लिए टीम इसरो को बधाई। इसरो के लिए लगातार 25वां सफल मिशन।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘टीम इसरो को बधाई। आपने इसे कर दिखाया। एक और मील का पत्थर, एक और गौरवशाली उड़ान। भारत को आप पर गर्व है।’’

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *