पूर्व राज्य मंत्री जयवंतीबेन मेहता का निधन
पूर्व राज्य मंत्री जयवंतीबेन मेहता का निधन

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता जयवंतीबेन मेहता का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज तड़के यहां निधन हो गए। वह 78 बरस की थी।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘ पूर्व विद्युत राज्य मंत्री जयवंतीबेन मेहता ने आज तड़के एक बजकर करीब 25 मिनट पर अंतिम सांस ली। आज शाम साढ़े पांच बजे शिवाजी पार्क स्थित श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ’’ जयवंतीबेन वर्ष 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनेट में राज्यमंत्री थी।

भाजपा में वह पहले पाषर्द, फिर विधायक और उसके बाद लोकसभा की सदस्य बनी। उन्होंने दक्षिण मुंबई संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीता था, जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व में दिवंगत मुरली देवड़ा करते थे।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *