मुंबई में दीपावली के दिन कंडील उड़ाने पर रोक
मुंबई में दीपावली के दिन कंडील उड़ाने पर रोक

दीपावली पर कंडील उड़ाने पर मुंबई पुलिस ने आज रोक लगा दी। यह प्रतिबंध संभावित आग लगने की घटना को तथा उंची इमारतों को इनकी वजह से होने वाले सुरक्षा खतरों को टालने के लिए लगाया गया है।

नगर पुलिस ने लक्ष्मी पूजन :30 अक्तूबर: को आवाज वाले पटाखे चलाने की अनुमति मध्य रात्रि तक देने का फैसला भी किया है। पुलिस ने निर्धारित समय को दो घंटे बढ़ा दिया है जो पहले रात 10 बजे तक था लेकिन 12 बजे तक कर दिया है।

नगर पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे ने कहा कि दमकल विभाग से सुझाव आने के बाद दीपावली के त्यौहार के दौरान मुंबई के आसपास में कंडील उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि ऐसे कंडीलों की वजह से कुछ इमारतों में पहले आग लग चुकी है।

बृहन्मुंबई नगर निगम :बीएमसी: के दमकल विभाग के प्रमुख पीएस राहंगडाले ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में हर साल कंडील की वजह से होने वाले हादसों की ओर ध्यान दिलाया था।

उन्होंने कहा कि दीपावली और मकरसंक्रांति के दिन कंडील उड़ाए जाते हैं जो विमानों, उंची इमारतों, झुग्गी झोपिड़यों के लिए गंभीर खतरा होते है। इनका इस्तेमाल करके आतंकी गतिविधियों को भी खारिज नहीं किया जा सकता है।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *