महिला और बाल विकास मंत्रालय कल विशेष समारोह में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाएगा
महिला और बाल विकास मंत्रालय कल विशेष समारोह में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाएगा

महिला और बाल विकास मंत्रालय कल नई दिल्ली में वर्ष 2016 में देश की बेटियों की सराहनीय उपलब्धियों को देखते हुए राष्ट्रीय बलिका दिवस का आयोजन कर रहा है।

वर्ष 2016 भारत के लिए गर्व का वर्ष रहा है। इस वर्ष ओलिंपिक और पैरा ओलिंपिक में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन रहा और भारतीय सेना में बेटियां पहली बार लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल की गईं।

महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी और महिला तथा बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा राज समारोह को संबोधत करेंगी। इस अवसर पर बच्चों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना जारी की जाएगी। समारोह को भारत सरकार में कार्यरत महिला सचिव, सुश्री अवनी चतुर्वेदी (महिला फाइटर पायलट), सुश्री अरुणिमा सिन्हा (माउंट एवरेस्ट चढ़ाई करने वाली पहली अपंग महिला), सुश्री दीपा मलिक (रियो पैराओलिंपिक 2016 की रजत पदक विजेता) तथा सुश्री शन्नो( संपादक, बढ़ते कदम) संबोधित करेंगी। सुश्री शन्नो बच्चों द्वारा बच्चों के लिए निकाले जाने वाले अखबार ‘बालकनामा’ की सलाहकार भी हैं।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 10 जिलों को सराहनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। बालिकाओं के सशक्तिकरण पर दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं के लिए आयोजित क्षेत्रीय स्तर की क्वीज प्रतियोगिता के विजेताओं को कल पुरस्कार दिए जाएंगे।

समारोह में भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के गीत और नाटक प्रभाग की टुकडि़यों द्वारा क्षेत्रीय प्रदर्शन किया जाएगा।

( Source – PIB )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *