anil jainभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू को दिल्ली और उत्तराखंड का प्रभार सौंपा गया है। दिल्ली के प्रभारी रहे सांसद प्रभात झा को चंडीगढ और पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यों और विभिन्न मोर्चा के प्रभारियों और सह-प्रभारियों के अलावा मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।

सिद्धार्थनाथ सिंह को कोलकाता के स्थान पर आंध्र प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। तरूण चुघ को अंडमान निकोबार का प्रभारी बनाने के साथ ही दिल्ली का सह प्रभारी बनाया गया है। सांसद रोमन डेका को अरूणाचल प्रदेश, महेंद्र सिंह को असम, सांसद भूपेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सांसद सी आर पाटिल और पवन शर्मा को बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है। अनिल जैन को हरियाणा के साथ ही छत्तीसगढ का प्रभारी बनाया गया है। दादर नागर हवेली की प्रभारी सांसद पूनम महाजन, दमन द्वीप का रघुनाथ कुलकर्णी, गोआ का पुरूषोत्तम रूपाला, गुजरात के​ दिनेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश का श्रीकांत शर्मा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान का सांसद अविनाश राय खन्ना को प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में सांसद गोपाल सेट्टी सह प्रभारी रहेंगे। झारखंड का त्रिवेंद्र रावत को प्रभारी बनाया गया है। राम विचार नेताम झारखंड में सह प्रभारी के नाते काम देखेंगे। कर्नाटक और तमिलनाडु का प्रभारी मुरलीधरराव को बनाया है। कर्नाटक का सह प्रभारी श्रीमती पुरूंदेश्वरी को जबकि तमिलनाडु का सह प्रभारी सीटी रवि को बनाया गया है। केरल का प्रभारी एच. राजा और सह प्रभारी सांसद नलिन कातील को बनाया है। लक्षद्वीप और पुडुचेरी का सांसद महेश गिरी, मध्य प्रदेश का विनय सह्स्रबुधे, महाराष्ट्र की प्रभारी श्रीमती सरोज पांडे होंगी। वहीं सांसद राकेश सिंह महाराष्र्ट के सह प्रभारी होंगे। मणिपुर का प्रभारी सांसद प्रहलाद पटेल, नलिन कोहली को मेघालय, पवन शर्मा को मिजोरम, फारूख खान को नागालैंड, ओडिशा का अरूण सिंह, सिक्किम का रजनीश कुमार, तेलंगाना का कृष्ण दास, त्रिपुरा का सुनील देवधर और उत्तर प्रदेश का प्रभारी ओपी माथुर को बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के लिए सांसद विरेंद्र खटीक, रामेश्वर चौरसिया, सांसद रमेश बिधूडी, सत्येंद्र खुशवाह और सुनील ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। कैलाश विजयवर्गीय को पश्चिम बंगाल का प्रभारी जबकि सिद्धार्थनाथ सिंह और सुरेश पुजारी को सह प्रभारी बनाया गया है।

वहीं मुरलीधर राव को युवा मोर्चा, श्रीमती पुरूंदेश्वरी देवी को महिला मोर्चा, सांसद भूपेंद्र यादव को एससी मोर्चा, रामविचार नेताम को एसटी मोर्चा, फारूख खान को अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा का सत्यपाल ​मलिक और सह प्रभारी सांसद नित्यानंद राय और ओबीसी मोर्चा का प्रभारी श्रीमती सुधा यादव को बनाया गया है। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल को जबकि किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर को बनाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *