पुडुचेरी के उप राज्यपाल ने इस्तीफा दिया
पुडुचेरी के उप राज्यपाल ने इस्तीफा दिया

पुडुचेरी के उप राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल :अवकाशप्राप्त: ए के सिंह ने आज इस्तीफा दे दिया।

सिंह अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल हैं और उन्होंने जुलाई 2014 से करीब दो साल तक पुडुचेरी के उप राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला।

राज निवास के बाहर सिंह को पुडुचेरी पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया जिसके बाद वह यहां से पोर्ट ब्लेयर होते हुए चेन्नई रवाना हो गए।

सिंह को राज निवास में मुख्य सचिव मनोज परीडा, पुलिस महानिरीक्षक कन्नन जगदीशन, पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी सहित पुडुचेरी के नव निर्वाचित विधायक और लोकसभा सांसद आर राधाकृष्ण एवं अन्य अधिकारियों ने विदायी दी।

इस मौके पर सिंह ने निवर्तमान मुख्यमंत्री और उनकी टीम को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेता किरण बेदी को पुडुचेरी का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है और वह 29 मई को शपथ लेंगी।

राज निवास के एक अधिकारी ने बताया कि मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति संजय किशन कौल 29 मई को किरण बेदी को उप राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *