राष्ट्रीय राजधानी में मूसलाधार बारिश
राष्ट्रीय राजधानी में मूसलाधार बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह भारी बारिश हुयी जिसके कारण शहर के कई हिस्सों में जल-जमाव और यातायात जाम हो गया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 60 प्रतिशत शिकायतें जल जमाव के कारण यातायात बाधित होने से संबंधित मिली। जसोला, ओखला, अपोलो से आश्रम की ओर, आरटीआर से आईआईटी गेट, चेम्सफोर्ड रोड से पहाड़गंज, रिंग रोड सराय काले खान से डीएनडी की ओर जाने वाली मार्गों, सरिता विहार, अशोक विहार, डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर, आईएनए और अन्य स्थानों पर समस्या हुयी।

पुलिस ने मोटर सवारों से इन सड़कों से बचने के लिए कहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग वेधशाला में 43.4 मिली मीटर जबकि पालम वेधशाला में 41.66 मिली मीटर बारिश दर्ज की गयी।

आद्र्रता का स्तर बढ़ गया और यह 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविद ने दिन भर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है जिससे आगे तापमान में कमी आएगी।

उन्होंने बताया, ‘‘अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।’’ कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 और 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *