स्कूल संस्थापक रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्कूल संस्थापक रिश्वत लेते गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के खालापुर में एक स्कूल के संस्थापक को एक शिक्षक से एक लाख रपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो :एसीबी: ने आज यह जानकारी दी।

एसीबी की ठाणे इकाई की नवी मुंबई शाखा में पुलिस उप निरीक्षक भगवंत सोनावाने ने बताया कि खालापुर के उम्ब्रे में एक स्कूल के संस्थापक लक्ष्मण येराम बीती शाम नवी मुंबई में अ5युदय बैंक की नेरूल शाखा में कथित तौर पर रिश्वत का पैसा लेते पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने शिकायकर्ता को शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र आदेश जारी करने की एवज में उससे कथित तौर पर 10 लाख र. की रिश्वत मांगी थीं।

21 जुलाई को मोल-भाव करने के बाद स्कूल संस्थापक आठ लाख र. लेने को राजी हो गया। शिकायतकर्ता उसे एक लाख र की पहली किश्त बैंक में देने वाला था।

पीड़ित ने इस बाबत एसीबी में शिकायत दर्ज करवा दी थी जिसके बाद ब्यूरो ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। अधिकारी ने बताया कि रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7, 12, 13:1:,:डी: और 13 :2: के तहत आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *