‘झलक दिखला जा आठ’ के नए जज होंगे शाहिद कपूर
मुंबई,।छोटे पर्दे के मशहूर डांस रिएलटी शो ‘झलक दिखला जा’ का आठवां संस्करण जल्द पेश होने जा रहा है। इस बार निर्णायक मंडल में नए जज शामिल होंगे,माधुरी दीक्षित की जगह शाहिद कपूर को जज के रूप में शामिल किया गया है। माधुरी तीन साल तक इस शो का हिस्सा रही थी।
शाहिद पहली बार किसी डांस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में दिखेंगे। शाहिद के साथ अन्य जजों के नाम की अभी घोषणा नहीं हुई है। शाहिद का नाम लगभग तय हो गया है। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो में शाहिद पहली बार जज के रूप में शामिल होंगे।
कलर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज नायक ने ट्वीटर के जरिये शाहिद के नाम की घोषणा की। राज ने ट्विट किया ‘कलर्स डांस के राजा और बेहतरीन अभिनेता शाहिद कपूर का जल्द आने वाले झलक दिखला जा में स्वागत करता है।
शाहिद बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर अभिनेता के रूप में जाने जाते है।