भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में माकपा के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में माकपा के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार

धर्मादम के अंडलूर में कुछ दिन पहले हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में माकपा के छह कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बतया कि सभी आरोपी मार्क्‍सवादी पार्टी के कार्यकर्ता और शुभचिंतक हंै और उनकी उम्र 25 से 31 साल के बीच है। सभी अंडलूर के रहने वाले हैं। मारा गया भाजपा कार्यकर्ता भी यहीं का निवासी था।

हालांकि माकपा के नेताओं ने पहले कहा था कि रिश्तेदारों से संपत्ति विवाद के कारण 53 वर्षीय संतोष पर हमला हुआ था, जबकि पुलिस का कहना था कि यह हमला राजनीतिक विरोध के कारण किया गया था।

बताया जाता है आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया :एसएफआई: से संबद्ध कुछ छात्रों पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया में इस घटना को अंजाम दिया। संतोष पर उसके घर में ही हमला किया गया था। उसके हाथ और पैरों पर 21 प्रहार किये गये थे। 18 जनवरी को रात करीब 11 बजे की इस घटना के समय संतोष के पत्नी और बच्चे घर में नहीं थे।

भाजपा ने हमले के विरोध में दूसरे दिन हड़ताल की थी।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *