कांग्रेस-सपा गठबंधन की चल रही आंधी : राहुल
कांग्रेस-सपा गठबंधन की चल रही आंधी : राहुल

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अच्छे दिन का नारा दिया, लेकिन अच्छे दिन केवल देश के उद्योगपतियों के आये हैं, जबकि किसानों के बुरे दिन आ गये हंै।

राहुल गांधी ने आज यहां बागला कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसान इन दिनों आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हंै।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बना रही है और प्रदेश में इस गठबंधन की आंधी सी चल पड़ी है।

राहुल ने कहा कि हाथरस किसानों का जिला रहा है, जोकि आलू उगाने के लिए प्रसिद्ध है और यहां का किसान प्रधानमंत्री की नेाटबंदी के फैसले से दुखी है।

उन्होंने हाथरस में जन्मे पद्मश्री काका हाथरसी को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *