मुजफ्फरनगर में चार लोगों ने 14 साल की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर कथित रूप से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता शनिवार को जनसाथ ओवरब्रिज पर थी। तभी चार आरोपियों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से दो की […]
Tag: उत्तर प्रदेश
अखिलेश और शिवपाल के गुटों में बंटे सपा कार्यकर्ता: पार्टी मुख्यालय प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के ‘समाजवादी’ कुनबे में मचा घमासान आज सड़कों पर उतर आया। परिवार में तल्खी की धुरी बने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा काबीना मंत्री शिवपाल यादव के समर्थकों ने परस्पर बगावत का सुर फूंकते हुए पार्टी मुख्यालय पर पहुंचकर अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी की। सपा के चारों युवा संगठनों सपा […]
मैं मुलायम के साथ, पार्टी को कमजोर नहीं होने दूंगा : शिवपाल
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से तल्खी बढ़ने के बीच कल देर रात नाटकीय रूप से मंत्री और सपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ हैं और पार्टी को कमजोर नहीं होने देंगे। शिवपाल ने इस्तीफा दिये जाने के […]
सिंघल बने सतर्कता आयोग के अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद से हटाये गये वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक सिंघल को राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनिक न्यायाधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने आज बताया कि प्रमुख सचिव :चिकित्सा शिक्षा: एवं लखनउ के आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय को वित्त विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वह वित्त […]
उत्तर प्रदेश में चार आईएएस अधिकारियों के तबादले
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में मामूली फेरबदल करते हुए आज चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बदायूं के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को विशेष सचिव :सिंचाई एवं जल संसाधन: बनाया गया है। वह पवन कुमार की जगह लेंगे जिन्हें बदायूं का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया […]
भाई मुलायम के फैसले का पालन करूंगा : शिवपाल
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव से कई अहम मंत्रालयों का प्रभार छीन लिए जाने के बाद उनके प्रदेश कैबिनेट से इस्तीफा देने की अटकलों के बीच शिवपाल ने आज कहा कि विभाग देना या लेना मुख्यमंत्री का अधिकार होता है और वह मुलायम सिंह यादव के फैसले का पालन […]
उप्र सरकार ने मुख्य सचिव बदला
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में फेरबदल करते हुए आज मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटाकर राहुल प्रसाद भटनागर को नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सिंघल मुख्य सचिव के अलावा नयी दिल्ली में उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्थानिक आयुक्त तथा पिकअप का अध्यक्ष पद भी […]
नरसिंह मामले में अखिलेश ने मोदी को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहलवान नरसिंह यादव के मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। राज्य सरकार की ओर से आज जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में अखिलेश ने कहा कि सीबीआई जांच से ही नरसिंह यादव के खिलाफ लगे […]
दुर्घटना में एक परिवार के तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर के दहखेड़ी गांव के करीब गंगा नहर में एक कार के गिरने से उसमें सवार एक ही परिवार के दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सिखरेदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह दुर्घटना कल उस समय हुयी, जब यह परिवार […]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को बख्रास्त किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार करने और सूबे में अवैध खनन को बढ़ावा देने के आरोपों से घिरे खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को आज बख्रास्त कर दिया। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रजापति को बख्रास्त कर दिया है और इस सिलसिले में राजभवन […]